Categories: बलिया

हल्दी थाना प्रभारी लाइन हाजिर, रहस्यमयी कमरा या है कोई और वजह?

बलिया।  हल्दी थाना प्रभारी राजकुमार सिंह को लाइन हाजिर किया गया है जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर कार्रवाई क्यों की गई है। किसी का कहना है कि रहस्यमयी कमरे को तोड़ने पर कार्रवाई की तो किसी का कहना है कि सीयर चौकी पर तैनाती के समय किसी मामले को दबाने पर कार्रवाई की गई । हालांकि वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। अटकलों का दौर लगातार जारी है। दरअसल हल्दी थाना प्रभारी राजकुमार सिंह के लाइन हाजिर होने के बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया है।

विभाग के अनुसार आजमगढ़ में किसी पुराने मामले की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। वहीं लोगों का मानना है कि थाने में गुंबदनुमा कमरे को तोड़वाने के कारण ऐसा हुआ। बता दें शनिवार को पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया था। बताया जा रहा है कि थाने में सालों पहले गुंबदनुमा कमरा बनवाया गया था। उसमें बैठने वाले कई पुलिस अधिकारी सस्पेंड हो चुके हैं।

बाद में इस कमरे में बैठने पर पुलिसकर्मी कतराने लगे। और फिर इस साल जुलाई में थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने वाहवाही बटोरने के चक्कर में कमरे को तुड़वा दिया था। जिसके बाद मीडिया में खूब सुर्खिया भी बटोरी थी,  हालांकि कहा तो ये भी जा रहा है कि सीयर चौकी पर तैनाती के समय किसी मामले को दबाने को लेकर करवाई हुई है, सच क्या है इस पर अधिकारी बात करने से बचते दिख रहे हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

4 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

4 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

4 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

4 days ago