बलिया: रक्षाबंधन पर भाई ने बहन को दिया ऐसा अनोखा गिफ्ट कि अब पूरा गांव कर रहा तारीफ

बलिया। रक्षाबंधन का त्यौहार पर भाई अपनी बहनों को तोहफा देते हैं। लेकिन जनपद के एक भाई ने अपनी बहन को ऐसा तोहफा दिया कि अब वह सबके प्रेरणास्त्रोत बन गए हैं। केवल उनकी बहन ही नहीं बल्कि अन्य लोग भी उनके इस अनोखे तोहफे से बेहद खुश हैं। हम बात कर रहे हैं 14 वर्षीय सौरभ की। जिन्होंने अपनी बहनों को उपहार स्वरूप शौचालय दिया है। सौरभ के इस खास तोहफे को पाकर बहनें बहुत खुश हैं। वहीं पूरे क्षेत्र में उनकी तारीफ हो रही हैं। सौरभ एक सात क्लास में पढऩे वाला छात्र है और अपनी पॉकेट मनी तथा रिश्तेदार द्वारा दिए गए पैसे को पाई-पाई बचाकर अपनी बहनों के लिए यह अनोखा काम किया है।केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद से सरकार ने गांवों में शौचालय बनवाना शुरु किए लेकिन कई गांव ऐसे हैं जहां आज तक इस योजना का लाभ नहीं पहुंचा। फेफना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में भी कुछ ऐसा ही हाल था। यहां के उग्रसेन कुशवाहा के परिवार को शौचालय नसीब नहीं हुआ। जिससे घर की महिलाओं को बाहर जाना पड़ता था शौच करने के लिए। जिनकी परेशानी को समझते हुए सौरभ ने शौचालय देने का फैसला लिया। सौरभ ने बताया कि मेरे पिताजी काम के सिलसिले में राजस्थान रहते हैं। घर में मैं अपनी मां, बड़े भाई और दो बहनों के साथ रहता हूं।

जबकि एक साल पहले मेरी बड़ी दीदी की शादी हो गई है। मेरे द्वारा गांव के प्रधान जी से दर्जनों बार प्रधानमंत्री शौचालय योजना के तहत शौचालय की मांग की गई थी, लेकिन प्रधान जी द्वारा जल्द ही देंगे करके हमेशा से मुझे निराश किया गया। इसके बाद मैंने तय किया कि शौचालय मैं ही बनवाऊंगा। सौरभ ने बताया कि उन्हें हर महीने पॉकेट मनी के रुप में 500 रुपए मिलते थे। उन्होंने 2 साल में 12 हजार रुपए इकट्ठा किया इसके अलावा रिश्तेदार जो भी पैसे देते थे उन्होंने सौरभ जोड़ लेते थे। उन्होंने 16 हजार रुपए जमा किए।

लेकिन इसके बाद भी सौरभ के पास कुछ पैसे कम पड़ रहे थे। ऐसे में सौरभ ने सिर्फ एक मिस्त्री रखकर खुद मजदूरी का काम करने का फैसला लिया। ईंट की ढुलाई से लेकर मसाला तैयार करना सब काम सौरभ ने ही किया और तीन दिन में शौचालय बनवाकर राखी के दिन अपनी बहनों को उपहार देकर मिसाल पेश कर दी।

रिपोर्ट- तिलक कुमार

Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

4 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

4 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

4 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

4 days ago