अवैध शराब के विरुद्ध बलिया पुलिस का अभियान जारी है। इसके तहत पुलिस हर रोज तबाड़तोड़ कार्यवाही कर रही है। इसी बीच एसओजी व सर्विलांस की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक शराब तस्कर को हिरासत में लिया जिसके बाद से पिकअप पर लदी 150 पेटी देशी व अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। मौके से तीन आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
बरामद शराब की कीमत 10 लाख 24 हजार रुपए है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए सीओ बैरिया अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने भोपालपुर निवासी अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसके निशानदेही पर बिहार भेजने के लिए पिकअप पर लदी 180 एमएल के 100 पेटी देशी शराब, 180 एमएल की 50 पेटी 8 पीएम अंग्रेजी शराब बरामद कर लिया।
पुलिस की दबिश के दौरान पिकअप के आगे बाइक से चल रहे दो लोग बाइक छोड़कर फरार हो गए। जबकि पिकअप पर बैठा एक व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भाग गया। फरार आरोपी सहतवार थाना क्षेत्र के डुमरिया निवासी गौरव, सिसवन (सीवान- बिहार) निवासी मुकेश यादव तथा रेवती कस्बा निवासी बड़क गोड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के अलावा शराब बरामद करने वाली पुलिस टीम में रेवती के एसएचओ रमायण सिंह, एसआई अजय यादव के अलावा एसओजी प्रभारी संजय सरोज, कांस्टेबल राकेश यादव,विजय राय, अनिल पटेल, विनोद रघुवंशी, रोहित, धर्मेंद्र आदि थे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…