बेलथरा रोड। बलिया में एक बार फिर पुलिस विभाग में तबादलों का दौर शुरु हुआ। जहां दो निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें उभांव निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र को अपराध शाखा भेजा गया है। वहीं निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक उभांव बनाया गया है। उभांव थाने के निरीक्षक ज्ञानेंद्र मिश्र के प्रयागराज जोन में स्थानांतरण हुआ है लेकिन फिलहाल उन्हे अपराध शाखा में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दोनों निरिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश एसपी राजकरन नय्यर ने जारी किया है। जिसके अनुसार निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र व अविनाश कुमार सिंह का स्थानांतरण किया गया है। हालांकि अभी ज्ञानेश्वर मिश्र उभांव थाने से कार्यमुक्त नहीं किए गए हैं बल्कि वह छुट्टी पर चल रहे हैं। नए जारी आदेश के मुताबिक उन्हें अपराध शाखा बलिया में स्थानांतरित किया गया है।
बता दें की 2001 बैच के निरक्षक अविनाश सिंह जौनपुर के रहने वाले हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी बलिया में अधिकारियों के तबादले हुए थे। कुलमिलाकर पुलिस व प्रशासनिक विभाग में अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…