बलिया। रेवती के वार्ड नम्बर 14 निवासी विक्की राय की रविवार की भोर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। विक्की की मौत को परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, वहीं पुलिस को मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। बताया गया है कि विक्की को कुछ लोगों ने घायलावस्था में रविवार की सुबह करीब छह बजे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया और छोड़कर चले गये। अस्पताल पर मौजूद फार्मासिस्ट ने प्राथमिक इलाज कर डाक्टरों को सूचना दी।
हालांकि काफी देर बाद चिकित्सक पहुंचे और विक्की की मौत हो गयी। अस्पताल कर्मचारियों की सूचना पर एसआई अमित सिंह पहुंचे तथा मामले से परिजनों को अवगत कराया। मृतक के पिता का आरोप है कि बेटे की हत्या की गयी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से शनिवार की रात में खिचड़ी भोज का कार्यक्रम था।
इसमें शामिल होने विक्की भी गया था। बताया कि रात करीब 10 बजे विक्की को बुलाने गया था। हालांकि उसने कुछ देर में घर आने की बात कहकर मुझे वापस लौटा दिया। पूरी रात वह घर नहीं पहुंचा तथा सुबह उसकी मौत की खबर मिली। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…