तहसीलदारों की पोस्टिंग में बड़ा फेरबदल, इनको सौंपी गई बलिया सदर की कमान

बलिया डेस्क : बलिया ज़िला प्रशासन ने तहसीलदारों की पोस्टिंग में बड़ा फेरबदल किया है। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने मंगलवार को आदेश जारी कर ज़िले के कई तहसीलदारों का कार्य क्षेत्र बदल दिया है। डीएम के आदेश के मुताबिक, बलिया सदर के तहसीलदार शिवसागर दूबे को बैरिया तहसील की कमान सौंपी गई है।

जबकि बैरिया तहसीलदार श्रवण कुमार राठौर अब बांसडीह के तहसीलदार होंगे। वहीं कलेक्ट्रेट बलिया से सम्बद्घ तहसीलदार रामनारायण वर्मा को सिकन्दरपुर का तहसीलदार बनाया गया है। दूधनाथ राम को रसड़ा तहसील की कमान सौंपी गई है। इसके साथ ही डीएम के आदेश पर बांसडीह के चर्चित तहसीलदार गुलाब चंद्रा को बलिया सदर की ज़िम्मेदारी दी गई है।

माना जा रहा है कि तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में ये बदलाव भ्रष्टाचार की शंका को ख़त्म करने के लिए किए गए हैं। बता दें कि गुलाब चंद्रा का नाम इसी साल की शुरुआत में मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) से विवाद के चलते चर्चा में आया था। चंद्रा ने सीआरओ पर उन्हें धमकाने और उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया था।

दलित तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने सीआरओ प्रवरशील बरनवाल पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने उन्हें धमकाते हुए एक लाख 20 हजार रुपये देने के लिए कहा और जब उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया तो उनके साथ मारपीट की गई। चंद्रा ने इस मामले को लेकर सदर कोतवाली में तहरीर भी दी थी। हालांकि, जिलाधिकारी ने मारपीट की घटना को गलत बताया था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago