Categories: बैरिया

बलिया- अकेले बैरिया को मिले 100 करोड़ रुपए, क्या जनता को इससे मिल पाएगी राहत ?

बलिया के तटवर्ती इलाकों में अब घाघरा नदी का पानी बढ़ने से कटान का खतरा बढता ही जा रहा है. कटान की वजह से इब्राहिमाबाद नौबरार पंचायत की नई बस्ती के टी-स्पर पर बी एस टी बांध पर खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में इस बीच अब इसका जायजा लेने के लिए बलिया के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर के साथ राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल पहुंचे.

इस दौरान विधायक सुरेंद्र सिंह और भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू और जिलाधिकारी भी मौजूद रहे. मौके पर पहुंचकर भाजपा नेताओं ने कटानस्थल का जायजा लिया और विभाग के अधिशासी अभियंता संजय मिश्र से बातचीत करते हुए किसी भी हाल में संभावित खतरे को टालने और हालात को कण्ट्रोल करने का निर्देश दिया है. वहीँ दो से तीन दिन के बाद नदी का जलस्तर बढ़ सकता है जिसके मद्देनज़र जिलाधिकारी ने कटान रोधी काम में तेज़ी लाने का निर्देश दिया है.

इसके साथ ही अब इस खतरे को देखते हुए अब यहाँ चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाएगी. बड़ी बात यह है कि सिर्फ इसी इलाके को कटान से बचाने के लिए सरकार की तरफ से सौ करोड़ रूपये दिए गए हैं. इसकी जानकारी प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने दी है और साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया है कि ज़रुरत पड़ी टी और पैसे सरकार देगी.

इस दौरान प्रभारी मंत्री अनिल राजभर से यह भी सवाल किया गया कि विभाग ने दो और स्परों का निर्माण का प्रस्ताव दिया था और अगर यह मान लिया गया होता तो आज ऐसे हालात का सामना नहीं करना पड़ता. जिसके जवाब में मंत्री ने कहा कि सीमित संसाधन होने के बावजूद सरकार ने इस इलाके के लिए भरपूर धन दिया है

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago