Categories: featured

बलिया में चिकित्साधिकारियों पर चला प्रशासन का डंडा, DM ने वेतन रोकने का दिया आदेश

बलिया डेस्क : बलिया में कोरोना संक्रमण के तेज़ी से बढ़ते ख़तरे के मद्देनज़र स्वास्थ्य विभाग की ज़िम्मेदारी बढ़ गई है। लेकिन विभाग के बड़े चिकित्सक अपनी ज़िम्मेदारी को सही से नहीं निभा रहे हैं। ज़िला प्रशासन ने विभाग के ऐसे ही चिकित्सकों के ख़िलाफ़ कड़े कदम उठाए हैं। ज़िलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने सीएमओ को पत्र लिखकर स्वास्थ्य विभाग में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व उप मुख्य चिकित्साधिकारी रैंक के 10 चिकित्सकों का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है।

साथ ही इनके आहरण वितरण अधिकार को भी रोकने के आदेश दिए गए हैं। पत्र में कहा गया है कि जब तक ये लोग अपने-अपने चार्ज देकर जिला मुख्यालय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित नहीं करेंगे तब तक इनके वेतन नहीं दिए जाएंगे। शाही ने पत्र में लिखा है कि शासन की ओर से कोविड नियंत्रण के लिये जारी किए गए आदेश के मुताबिक, ऐसे चिकित्साधिकारियों को जिला मुख्यालय पर रहकर कोविड नियंत्रण के कार्य करने चाहिए। लेकिन ये लोग ऐसा नहीं कर रहे।

उन्होंने साफ़ शब्दों में कहा कि ये लोग सुदूर सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी बने हुए हैं और अपनी ज़िम्मेदारियों को नहीं निभा रहे हैं। डीएम ने कहा कि ऐसे मुश्किल वक्त में ये लोग सीएचसी-पीएचसी का काम ही नही देख रहे, बल्कि वहीं रह भी रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिन चिकित्साधिकारियों के ख़िलाफ डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, उनका कई बार सीएचसी-पीएचसी से ट्रांस्फर हो चुका है, लेकिन ये लोग अपनी जगह से नहीं हिले।

आरोप है कि इन लोगों ने अपने राजनैतिक संबंधों का इस्तेमाल कर अपने ट्रांस्फर को रुकवा लिया। वहीं डीएम का पत्र मिलते ही सीएमओ ने कार्रवाई शुरु कर दी है। बांसडीह पीएचसी से डॉ सुधीर कुमार तिवारी को हटाकर डॉ संजय वर्मा को कमान सौंपी गई है। इसी तरह डॉ नवीन कुमार सिंह को सोनबरसा से हटाकर डॉ आशीष श्रीवास्तव को, डॉ वीरेंद्र कुमार को रसड़ा से हटाकर डॉ पीसी भारती को, डॉ विजय यादव को हटाकर डॉ आशीष श्रीवास्तव को, डॉ अजय कुमार तिवारी को सिकंदरपुर से हटाकर डॉ व्यास कुमार को और डॉ आनंद कुमार को नरही से हटाकर डॉ साकेत बिहारी को प्रभारी बनाया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago