Categories: बलिया

बलिया- स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, कोरोना जांच शिविर में ही सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

नगरा डेस्क : बलिया में कोरोना को लेकर किस कदर लापरवाही बरती जा रही है, इसकी एक बानगी तब देखने को मिली जब कोरोना जांच शिविर में ही कोरोना को लेकर जारी की गई गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। दरअसल, नगर ब्लॉक के डवकरा हॉल में कोरोना संक्रमण के संबंध में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा एक जांच शिविर लगाया गया था। इस शिविर में जहां जांच के साथ कोरोना से बचाव के तरीके बताए जाने चाहिए थे, वहां नियम-कायदों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही है। और लोग स्वास्थ्य विभाग और प्रसाशन पर सवाल उठा रहे हैं।

जांच शिविर में सोशल डिस्टेंसिंग का ज़रा भी पालन नहीं किया गया। हद तो ये थी कि जांच कराने पहुंचे लोग एक-दूसरे पर चढ़े आ रहे थे। शिविर में ऐसा लग रहा था मानो लोगों को अब कोरोना का कोई ख़तरा ही नहीं रहा। हैरानी की बात तो ये है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को ऐसा करने से नहीं रोक रही थी। टीम की ओर से इन लोगों को नियम-कायदों की धज्जियां उड़ाने के लिए स्वतंत्र छोड़ दिया गया था। यहां तक कि इन्हें रोकने के लिए टीम की ओर से किसी प्रकार की कोई हिदायत तक नहीं दी गई। बात सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने तक ही नहीं रुकी।

जांच के बाद पीपीई किट को डवाकरा हाल के बगल में ही खुले में फेंक दिया गया। जिसपर इलाके के रहने वाले लोगों ने सख़्त ऐतराज़ जताया। उन्होंने विभाग के प्रति नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए उसपर दोहरे मापदंड का आरोप लगाया। लोगों का कहना था कि एक ओर जिला प्रशासन आम लोगों को नियम-कानून की हिदायत देता है तो दूसरी ओर खुद ही नियमों की धज्जियां उड़ाता है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

1 day ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago