बलिया- रिपोर्टर ने डॉक्टर्स की लगाई शिकायत तो मंडलायुक्त बोले- स्टिंग करके लाइए, कार्रवाई होगी

बलिया डेस्क : बलिया में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने ज़िला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कोविड 19 से निपटने के अस्पताल के कदमों को नाकाफी बताते हुए सीएमओ जितेंद्र कुमार पाल से नाराज़गी जताई। निरीक्षण के बाद मंडलायुक्त ने मीडिया से भी बात की। बातचीत के दौरान एक पत्रकार ने उनसे घर पर मरीज़ों को देखने वाले ज़िला अस्पताल के डॉक्टर्स के बारे में टिप्पणी करने को कहा।

पत्रकार ने कहा, ‘सर यहां के डॉक्टर्स अपने आवास पर मरीज़ों को देख रहे हैं। इससे वह अस्पताल को पूरा समय नहीं दे पा रहे। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आदेश है कि कोई भी डॉक्टर मरीज़ों को घर पर नहीं देखेगा’। इसपर मंडलायुक्त ने कहा, ‘अगर ऐसा है तो, ये बहुत ग़लत है’। उन्होंने मीडिया को भी अपनी ज़िम्मेदारी याद दिलाते हुए कहा कि आप इस मामले को स्टिंग के ज़रिए सामने लाएं। उन्होंने मीडियाकर्मियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा, ‘मैं चाहूंगा कि आप इसका स्टिंग करें और मेरे पास लेकर आएं। अगर ऐसी किसी बात की पुष्टी होती है तो कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी’।

अस्पताल में निरीक्षण के दौरान मंलायुक्त ने आरटीपीसीआर लैब का भी जाएज़ा लिया। साथ ही ऑक्सीजन रूम, वेंटिलेटर रूम में जाकर बारी-बारी से विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आधुनिक उपकरणों को 20 अगस्त तक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसंतपुर में शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही उन्होंने एल-1 बनाने के लिए सत्या हॉस्पिटल व गौरव मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का भी जाएज़ा लिया। इससे पहले मंलायुक्त ने विकास भवन में कोरोना से बचाव को लेकर अधिकारियों के साथ एक बैठक की।

इस बैठक में उन्होंने सीएमओ की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि सीएमओ द्वारा कोविड 19 के संबंध में अधूरा डाटा उप्लब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने सीएमओ को सख्त निर्देश दिया कि सभी डॉक्टरों व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से जिम्मेदारी के साथ कार्य कराएं और कोरोना की रिपोर्ट सही डाटा के साथ दर्ज करें।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

6 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

3 weeks ago