बलिया- “गड़बड़ी करने वाले ठेकेदारों के साथ साथ विभाग के अधिकारीयों के खिलाफ भी लिया जाएगा एक्शन”

बलिया : बीते कल बलिया के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर करीब 12 बजे गंगा नदी के हुकुम छपरा घाट पहुंचे और इस दौरान उन्होंने कटानरोधी कार्य का जायजा लिया. अनिल राजभर ने 15 दिनों के अन्दर ही काम पूरा करने का आदेश बैराज खंड के अधिकारियों को दिया है. इस दौरान अनिल राजभर के साथ संसदीय कार्य राज्य मन्त्री आनन्द स्वरूप शुक्ल और विधायक सुरेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे.

अनिल राजभर ने साथ ही दो परियोजनाओं के ठप पड़ जाने को लेकर सकत नाराज़गी जताई है और विभाग से जुड़े ठेकदारों के खिलाफ एक्शन लेने को कहा है. अनिल राजभर ने साफ़ कर दिया है कि कटान को लेकर सीएम योगी काफी गंभीर हैं. उन्होंने कहा है कि इसके बचाव के लिए विभाग की तरफ से जो जो परियोजनाएं भेजी गयीं सभी को प्रशासन ने स्वीकार कर लिया है और इसके मद में पैसों का आवंटन भी कर दिया गया है.

ऐसे में इस काम में किसी भी तरह की लापरवाही को बरदाश्त नहीं किया जायेगा. बाद इसके जब मंत्री जेपी नगर, सिताब दियारा के लिए रवाना हुए तो बीच में उन्हें गाँव के लोगों और भाजपा के ही कार्यकर्ताओं ने एनएच- 31 के समीप रोक लिया. ग्रामीणों ने एनएच के क्रिटिकल जोन का ज़िक्र करते हुए कहा कि इसके दोनों प्वाइंटों के ठेकेदारों ने काम को बीच में ही छोड़कर फरार हो गए हैं. ऐसे में अगर नदी का पानी बढ़ता है तो उत्तर दिशा में सभी गाँव पानी में समां जायेंगे.

जिसकी चपेट में लाखों लोग आ जायेंगे. ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री ने ठेकेदारों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने का निर्देश दिया है. मंत्री ने यहाँ तक कह दिया है कि ठेकदारों के साथ साथ अनियमितता बरतने वाले विभाग के अधिकारीयों के खिलाफ भी एक्शन लिया जायेगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago