Categories: बलिया

बलिया के पोखरिया में बड़ा हादसा, स्कूली बच्चों से भरी बस पानी से भर गड्ढे में पलटी

बलिया के पोखरिया गांव में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां स्कूली बच्चों से भरी बस पानी से भरे गड्ढे में पलटी खा गई। इस हादसे में दो स्कूली बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गई। ढाई दर्जन से अधिक बच्चे पानी में डूब गए। जिन्हें स्थानीय तैराकों ने सुरक्षित बाहर निकाला।

इनियार के विकास सिंह की 12 वर्षीय पुत्री अर्चना कुमार व फुलवरिया निवासी विजय साह के 12 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार घायल है। अर्चना की हालत गंभीर होने पर बेगूसराय रेफर किया गया है। वहीं पीयूष का इलाज बलिया पीएचसी में करने के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि स्कूली बस पनसल्ला, इनियार, नवटोलिया गांव के बच्चे को लेकर सड़क मार्ग से पोखरिया गांव में प्रवेश कर ही रही थी कि मवेशी को बचाने के क्रम में सड़क पर कीचड़ होने के कारण वह पानी से भरे गड्ढे में पलटी खा गई। जिसके बाद मौजूद दर्जनों युवा तैराक ने बच्चों को बचाने पानी में कूद पड़े।

बस की खिड़की का शीशा तोड़कर बस में सवार सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। तैराकों ने बस से 34 स्कूली बैग बरामद किए हैं। घटना की सूचना मिलते ही बलिया एसडीओ रोहित कुमार, डीएसपी कुमार वीर धीरेंद्र, बीडीओ सुधीर कुमार, सीओ चंदन कुमार, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह सहित दर्जनों अधिकारी जेसीबी के साथ पहुंचे। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago