बलिया के शख्स की 3 महीने पहले सऊदी में हुई थी मौत, इन लोगों की बदौलत अब घर आ रहा शव

बलिया। सिकंदरपुर के सुभाष चंद्रा चौहान का पार्थिव शरीर लगभग तीन महीने बाद अपने घर लौट रहा है। आने वाले तीन अक्टूबर को सऊदी अरब से सुभाष चंद्रा चौहान का शव लाया जाएगा। सऊदी अरब से हवाई मार्ग से सुभाष चंद्रा चौहान का शव दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेगा। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के टर्मिनल तीन पर पार्थिव शरीर आएगा। यहां से फिर सुभाष चंद्रा का शव बलिया में उनके गांव बसारिकपुर ले जाया जाएगा।

सुभाष चंद्रा चौहान सऊदी अरब में बतौर मजदूर काम करने गए थे। लेकिन तीन महीने पहले उनकी मौत ह्रदयाघात से हो गई। सुभाष चंद्रा चौहान की मृत्यु के तीन दिनों बाद यह खबर बलिया में रह रहे उनके परिवार तक पहुंची। परिवार के लोग यह खबर सुनकर सुन्न रह गए थे। परिवार वालों को यह समझ नहीं आ रहा था कि आगे क्या करना है? कैसे सुभाष चंद्रा चौहान का पार्थिव शरीर मिल पाए इसे लेकर कोई रास्ता नहीं दिख रहा था।

इस घटना की खबर रामगढ़ के निवासी और समाजिक कार्यकर्ता अखिलेश चौहान तक पहुंची। अखिलेश चौहान दिल्ली में रहते हैं। अखिलेश चौहान ने इस मामले को अपने हाथ में लिया और बलिया के जिलाधिकारी को इस बाबत जानकारी दी। तय प्रक्रिया के तहत बलिया जिलाधिकारी कार्यालय से सुभाष चंद्रा चौहान की पहचान होने के बाद अखिलेश चौहान केंद्र सरकार की विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी से संपर्क किया।

केंद्र सरकार ने इस मामले को लेकर सऊदी अरब की दूतावास से संपर्क साधा। जिसके बाद सुभाष चंद्रा चौहान से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज सऊदी अरब के राजनीतिक दूतावास रियाद और वाणिज्या दूतावास जेद्दाह को उपलब्ध कराए गए। जिसके बाद सुभाष चंद्रा चौहान के पार्थिव शरीर को सऊदी अरब से भारत से भेजे जाने की अनुमति मिल सकी।

इस पूरी प्रक्रिया में लगभग तीन महीने का समय लग गया है। बताया जा रहा है कि सऊदी अरब के कठोर नियमों के चलते यह देरी हुई है। हालांकि अब सुभाष चंद्रा चौहान के परिवार को तीन अक्टूबर का इंतजार है। जब उनका पार्थिव शरीर बलिया में उनके घर पहुंचेगा। बता दें कि सऊदी अरब से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तक सुभाष चंद्रा चौहान के शव को लाने का सारा खर्च भारत सरकार उठाएगी। हालांकि दिल्ली से बलिया तक लाने का खर्च परिवार को ही उठाना होगा।

Akash Kumar

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago