बलिया जिला अस्पताल में 40 फीट ऑक्सीजन की पाइपलाइन की चोरी

बलिया। जिले में चोरों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। जहां अब चोर अस्पताल में भी चोरी करने से नहीं चूक रहे। यहां तक कि प्राणवायु की सप्लाई में भी बाधा रहे हैं। मामला मामला जिला अस्पताल का है, चोर ऑक्सीजन पाइप लाइन की लगभग 40 फीट लंबाई की पाइप काट ले गए। जिसकी जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन के होश उड़ गए।

सीएमएस डॉ. बीपी सिंह की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।साथ ही अस्पताल और आस-पास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दरअसल अस्पताल के नए परिसर स्थित हनुमान मंदिर के पीछे ऑक्सीजन प्लांट स्थापित है। यहां से तीसरे तल के पीकू वार्ड तक पाइप लाइन बिछाई गई है। चोर रात के अंधेरे में अंडरग्राउंड पाइप को छोड़ करीब 40 फीट पाइप काट ले गए।

पाइप तांबे की है। बता दें इसके पहले भी चोरों ने कई बार पाइप चोरी की है। दो बार कर्मचारियों ने रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले भी किया था। उसके बाद भी चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है।हालांकि शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। देखना होगा कि अब पुलिस चोरों को पकड़ने में सफल होती है।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago