ज़रा बलिया के जलभराव की यह तस्वीर देखिए… देखिए कि कैसे सफेद कुर्ता-पायजामा पहने जिला पंचायत सदस्य जुगाड़ वाले पुल के जरिए मीटिंग हॉल तक पहुंच रहे हैं। यूं तो जलभराव से जनपद की जनता बेहद परेशान हैं लेकिन अब यह जलभराव जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की परेशानी की सबब बन चुका है। जलभराव की समस्या पर आवाज उठाने वाली जनता को तो अधिकारी लाख बार दुत्कार चुके। लंबी चली बारिश के बाद भी जलनिकासी पर ध्यान नहीं दिया गया।
नतीजा यह हुआ कि शुक्रवार को हुई बारिश के बाद जिला पंचायत के नरेंद्र देव सभागार में पानी ही पानी हो गया और इसी दिन जिला पंचायत की बैठक भी थी। जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य व अधिकारी साफ चमकदार कपड़े पहन बैठक में शामिल होने आए लेकिन समस्या यह था कि आखिर मीटिंग हाल में जाएं तो जाएं कैसे। आगे कुआं-पीछे खाई वाली स्थिति हो गई। नए चमकदार कपड़े पहने जिला पंचायत सदस्य घुटने भर पानी से निकल कर मीटिंग हाल नहीं जाना चाह रहे थे।
लिहाजा अधिकारियों ने दिमाग दौड़ाया और फिर जुगाड़ से आधे घंटे में टेंट वाले मेज व प्लाई के जरिए जुगाड़ वाला अस्थायी पुल बना डाला। तब कहीं जाकर जिला पंचायत सदस्य व अधिकारी गण मीटिंग हाल पहुंचे।
फ़ोटो साभार: हिंदुस्तान
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…