बलिया के नरेंद्र देव सभागार में शुक्रवार को जिला पंचायत की बैठक रखी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई पर जनपद के विकास पर ज्यादा फोकस रहा। जनपद सदस्यों ने अपने क्षेत्रों की समस्याओं से अवगत कराया तो वहीं जनपद के विकासकार्यों में तेजी लाने पर चर्चा हुई।
बैठक में सबसे पहले अध्यक्ष श्री चौधरी ने सभी सदस्यों व अधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के माध्यम से जनपद में विकास की गति में तेजी लानी है। इसके लिए सबको एक होकर प्रयासरत रहना जरूरी है। कुछ सदस्यों ने अस्पताल में डाक्टरों व स्टाफ के समय से उपस्थित नहीं रहने व अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार लाने की मांग की। हर गांव में वैक्सिनेशन कैंप लगाने की भी बात उठी। ग्रामीण इलाकों में कई जगह पुलिया जर्जर या ध्वस्त होने की वजह से जलभराव होने की समस्या बताई गई।
सदस्यों ने गांवों में विद्युत कनेक्शन नहीं होने या जिनके कनेक्शन हैं, उनके यहां गलत बिल लाने की भी शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीण इलाकों में सड़कों को ठीक कराने के लिए भी तेजी से आवश्यक कार्यवाही कराने पर सदस्यों ने जोर दिया। बैठक में अपर मुख्य अधिकारी अशोक सिंह, टैक्स इंस्पेक्टर सुनील यादव, लिपिक अनिल यादव, राजीव सिंह, कमलेश सिंह आदि मौजूद थे।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…