बलिया में शहर से सटे गंगा नदी के माल्देपुर घाट पर नाव डूबने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कुछ लोगों के डूबने की आशंका है दो शव भी मिलने की सूचना है। आसपास के लोग बचाव कार्य में जुटे है। प्रशासन भी पहुंच चुका है। कुछ लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
2 शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी- बता दें सोमवार सुबह नाव हादसे की सनसनीखेज ख़बर सामने आई। माल्देपुर संगम घाट पर मुंडन संस्कार के लिए गंगा पार जा रही सवारियों से भरी नाव डूब गई। स्थानीय नाविकों ने 12 से ज्यादा लोगों को नदी से बाहर निकाला। दो शव भी मिलने की सूचना है हालांकि अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं है। गंगा नदी में अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
नाविकों की लापरवाही उजागर – दरअसल मुंडन संस्कार के लिए माल्देपुर संगमघाट पर हजारों की भीड़ जुट गयी। नाविक अधिक कमाने के चक्कर में एक नाव पर 4-5 ओहार वालों को बैठाकर गंगा पार पूजन को जा रहे थे। तभी नाव अचानक ओवरलोड होने के कारण डूब गई। नाव डूबता देख हड़कंप मच गया। सुरक्षा में तैनात जवानों और नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए छोटी नाव से डूब रहे लोगों को बचाया। दो महिलाओं का शव बरामद हो गया है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…