चुनाव की तैयारी में जुटी बलिया भाजपा- जून माह में दोनों लोकसभा में होगी जनसभा

बलिया। यूपी में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी अभी से तेज कर दी है। जून में बीजेपी जनसभा करने वाली है। जो बलिया और सलेमपुर दोनों की लोकसभा क्षेत्र में होंगी। जिसको लेकर बीजेपी जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू की अध्यक्षता में जीराबस्ती स्थित पार्टी कार्यालय पर रविवार को हुई।

मुख्य अतिथि जिला प्रभारी विजय बहादुर दुबे ने पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शुरुआत की। उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यहां न जाति है न धर्म है। सब एक समान हैं। राष्ट्र सर्वोपरि है। जाति-पाति से ऊपर उठकर भाव ही बीजेपी कार्यकर्ता की पहचान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं सीधे धरातल पर आम जनमानस के बीच बिना किसी जाति, धर्म पहुंच रही हैं। सभी वर्गों का विकास, सबका कल्याण हो रहा है। सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है।

जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने 30 जून तक चलने वाले कार्यक्रमों को विस्तार से चर्चा की। एक से 20 जून तक लोकसभा स्तरीय कार्यक्रम होंगे। इसमें सलेमपुर लोकसभा के बेल्थरारोड विधानसभा और बलिया नगर विधानसभा में जनसभा होनी है। प्रबुद्ध और व्यापारी वर्ग का सम्मेलन होना है। लोकसभा क्षेत्र में कराए गए कार्य का अवलोकन कर लोगों को जानकारी दी जाएगी। विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की एक बैठक निर्धारित है।

मोर्चा का संयुक्त सम्मेलन भी होना है। लाभार्थी सम्मेलन भी होगा। इसमें केंद्र और राज्य सरकार से लाभान्वित लोगों को आमंत्रित किया है। 21 से 30 जून तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन होना है। मौके पर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त,सांसद रविन्द्र कुशवाहा, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, विधायक केतकी सिंह, पूर्व विधायक उपेंद्र तिवारी, पूर्व विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजीया,  बब्बन राजभर, भगवान पाठक आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने किया।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago