बलिया में सोमवार का दिन हादसे भरा रहा। शहर से सटे गंगा नदी के माल्देपुर घाट पर जहां नाव डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई वहीं अब गड़वार थाना क्षेत्र जीप और स्कॉर्पियो के टक्कर में दो लोग जान गवा बैठे। जानकारी के मुताबिक मझौवा गाँव से खिचड़ी चौहान के नाती शिवम् का मुंडन संस्कार होना था। इस कार्यक्रम में रिश्तेदार और पूरा परिवार जीप में सवार होकर बलिया गंगा घाट जा रहा था। इसी दौरान सलेमपुर पुलिस के पास बलिया की ओर से आ रही तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो से जीप की टक्कर हो गई।
इस हादसे में मझौवा निवासी पिता-पुत्र खिचड़ी चौहान (65) और रामाशंकर चौहान (45) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं धर्मेंद्र चौहान (25), बिंदू देवी (40), मुन्नू ठाकुर (45), अभिषेक (25), राम सिंह (50), लहसिया देवी (55), गुजराती देवी (53), अनवर (50), विष्णु देव (55), बीनू देवी (35) गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को प्रभारी निरीक्षक गडवार करके सिंह ने नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर माल्देपुर घाट पर नाव डूबने से हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…