बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बिना कार्य कराए भुगतान लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां बिना काम कराए भुगतान लिया गया है, वहां तुरंत काम शुरू किया जाएगा
काम शुरू नहीं होने पर संबंधित कार्यदाई संस्था व ठेकेदार के खिलाफ रिकवरी व प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू की जाए। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त रविवार को अपने संसदीय कार्यालय सोनवरसा में पत्रकारों से बातचीत में कार्यों में चल रही लापरवाही पर नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि मैंने मुख्य विकास अधिकारी से कहा है कि तुरंत कार्रवाई करें। मुझे लोगों से की शिकायतें मिल रही हैं कि सड़क का बिना निर्माण अथवा बिना मरम्मत कराए भुगतान ले लिया गया है। इसमें अधिकांश मामले बैरिया विधानसभा क्षेत्र के हैं। ऐसे में इन मामलों पर गंभीर कार्रवाई होनी चाहिए।
इधऱ मुख्य विकास अधिकारी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि इस प्रकरण को गंभीरता से देखेंगे। जहां बिना कार्य कराए भुगतान कराया गया है वहां कार्यदाई संस्था व संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…