Categories: बलिया

मैनपुरी लोकसभा का चुनाव होगा दिलचप्स!, सपा का समर्थन करेगी JDU : अवलेश कुमार

बलिया। देश में विपक्षी पार्टियां अब एक साथ आकर मजबूत हो रही हैं। यूपी में अब मैनपुरी लोकसभा का चुनाव दिलचप्स होने वाला है। क्योंकि विपक्षी एकता की क़वायद में जुटे बिहार में सत्तारूढ़ नवगठित महागठबंधन के घटक जनता दल यूनाइटेड ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिम्पल यादव को समर्थन देने की घोषणा की है।

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार विधान परिषद के सदस्य अफाक अहमद खान और जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव अवलेश कुमार सिंह ने बताया कि जनता दल यूनाइटेड के सर्वमान्य नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्षी एकता की मुहिम को मजबूती के उद्देश्य से मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी का समर्थन करेगी।

पार्टी मैनपुरी के मतदाताओं और जद (यू) कार्यकर्ताओं से अपील करती है कि वें समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार का साथ दें और भारतीय जनता पार्टी को हराने का काम करें। बता दें यह सीट उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ समाजवादी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के असामयिक निधन से खाली हुई है। इस सीट पर 5 दिसम्बर को मतदान होना है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago