कोयला कारोबारी हत्याकांड मामले में बलिया के MLC रवि शंकर सिंह पप्पू बाइज्जत बरी

बलिया। धनबाद के कोयला कारोबारी संजय सिंह की हत्या के चर्चित मामले में आरोपी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पौत्र और बलिया के भाजपा एमएलसी रवि शंकर सिंह उर्फ पप्पू सिंह को धनबाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार की अदालत ने सबूत के अभाव में बाइज्जत बरी कर दिया।

मामले में अब तक क्या-क्या- बता दें 26 मई 1996 को झारखंड प्रांत के धनबाद में कोयला कारोबारी संजय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कृष्णा सिंह की तहरीर पर सुरेश सिंह और रवि शंकर सिंह पप्पू के खिलाफ़ FIR दर्ज की गई थी। 23 जनवरी 2019 को पप्पू सिंह के खिलाफ अदालत ने हत्या का आरोप तय कर सुनवाई शुरू की। इस दौरान मात्र 3 गवाह पुष्पा सिंह, कृष्णा सिंह और मामले के विवेचक अशोक कुमार सिंह ने बयान दर्ज कराया। पुष्पा सिंह और कृष्णा सिंह ने पप्पू सिंह की संलिप्तता नहीं बताई थी।CID की क्लीनचीट, अब कोर्ट से बरी– CID ने दोनों को क्लीनचीट देते हुए न्यायालय पर पक्ष रखने की बात कही एवं रामाधीर सिंह समेत अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। रामाधीर सिंह इस मामले में 22 मार्च 18 को बरी किए जा चुके हैं। अब न्यायालय ने पप्पू सिंह को बरी कर दिया है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि संजय सिंह की हत्या हुई पर किसने की, यह अभियोजन साबित नहीं कर सका।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago