बलिया में लापरवाह शिक्षकों पर कार्रवाई जारी है। जहां अब दुबहर के प्राथमिक विद्यालय शिवपुर दियर पर तैनात सहायक अध्यापक राजू कुमार प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। साथ ही BSA ने प्राथमिक विद्यालय बैरिया से सम्बद्ध भी किया है। दरअसल बीएसए मनिराम सिंह ने बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे शिक्षा क्षेत्र दुबहर के प्राथमिक विद्यालय शिवपुर दियर नं. 5 का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक अध्यापक राजू कुमार प्रसाद विद्यालय पर उपस्थित नहीं थे। जिसके चलते कार्रवाई की गई।
बीएसए ने बताया कि पहले भी चेतावनी दी गयी थी। विद्यालय न आकर बिना कार्य कर वेतन लेना, सरकारी धन का दुरुपयोग करना, उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना करना और अपने कर्तव्यों एवं दायित्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतना, उप्र सरकारी सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 1999 के नियम-7 के विपरीत है। अध्यापक राजू कुमार के इस काम से विभाग की छवि धूमिल हुई है।
बीएसए ने खण्ड शिक्षा अधिकारी, बेलहरी को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए निर्देशित किया है कि सम्बन्धित अध्यापक के खिलाफ़ अलग से आरोप पत्र अधोहस्ताक्षरी से अनुमोदित कराने के बाद प्रेषित करे। साथ ही 15 दिन में जांच पूरी करें। निलम्बन अवधि में शिक्षक राजू कुमार प्रसाद को जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि देय होगी।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…