Categories: बलिया

लोकसभा चुनाव: सलेमपुर प्रत्याशी ने अब तक किया सबसे ज्यादा चुनावी खर्च

बलिया के कलेक्ट्रेट भवन के कोषागार कार्यालय में लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टर का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में सामने आया कि सलेमपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा ने अब तक 30.99 लाख की धनराशि चुनाव में खर्च की है। ये चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों द्वारा किए गए खर्च से ज्यादा है।

बता दें कि 25 मई को व्यय प्रेक्षक वेंकटेश एस और बालासुब्रमण्यम अनंतनारायण ने खर्च का द्वितीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्रत्याशी या उनके एजेंट ने लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस दौरान बलिया के भाजपा प्रत्याशी जहां अनुपस्थित रहे वहीं, सलेमपुर के भाजपा प्रत्याशी खर्च में सबसे आगे रहे। बलिया लोकसभा सीट पर कुल 13 प्रत्याशियों में आठ प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि जांच के लिए उपस्थित हुए। भाजपा से नीरज शेखर, निर्दलीय अवधेश वर्मा, मणिंद्र, शेषनाथ और रंजना अनुपस्थित थी। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सात प्रत्याशी उपस्थित थे। जनता क्रांति पार्टी से जयबहादुर चौहान और अमरेश ठाकुर निर्दलीय अनुपस्थित पाए गए।

चुनावी खर्च की बात करें तो सपा के रमाशंकर राजभर ने 20.87 लाख, बसपा के भीम राजभर ने लगभग छह लाख की धनराशि चुनाव में खर्च की है। बलिया लोकसभा के सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय ने 8.95 लाख, बसपा के लल्लन सिंह यादव ने 3.88 लाख की धनराशि खर्च की है।

सीटीओ आनंद दुबे ने बताया कि अनुपस्थित प्रत्याशियों को नोटिस भेजा जाएगा। यदि नोटिस में दी गई तारीख को फिर से निरीक्षण के लिए रजिस्टर प्रस्तुत नहीं किया गया तो यह माना जाएगा कि वह दैनिक निर्वाचन व्यय के लेख रखने में असफल रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

18 hours ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago