लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही बलिया में दिग्गज नेताओं की जनसभाओं का दौर तेज हो चला है। विभिन्न पार्टियों के स्टार प्रचारक बलिया की अलग-अलग जगहों पर चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोसी में और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बलिया में जनसभा को संबोधित किया था। अब आज यानि सोमवार के दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बलिया आ रहे हैं।
अमित शाह सलेमपुर और बलिया लोकसभा सीट पर जनसभा करेंगे। वे सलेमपुर लोकसभा सीट के वेल्थरोड के हल्दीरामपुर स्थित लालमनी ऋषि इंटर कॉलेज के मैदान में दोपहर दो बजे भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके बाद 29 मई को उनकी बलिया लोकसभा सीट के नगर विधानसभा में जनसभा होगी। इसके साथ ही 27 मई केशव प्रसाद मौर्य भी बलिया लोकसभा सीट के बैरिया विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। रविवार से सांसद कन्नौज सुव्रत पाठक और कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद दो दिन बलिया में रहेंगे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…