सनातन पांडेय के समर्थन में जनसभा करने बलिया पहुंचे अखिलेश यादव, बोले- बीजेपी वाले जाएंगे सात समंदर पार

बलिया संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सनातन पांडेय के समर्थन में फेफना के कटरिया गांव तथा सलेमपुर लोकसभा से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी रमाशंकर राजभर के समर्थन में बेल्थरारोड नगर पंचायत के जीएमएएम इन्टर कालेज तथा के मैदान में रविवार को आयोजित चुनावी सभा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने नौजवान छात्र व छात्राओं, बुजुर्ग महिला व पुरुष सभी से एक जून को अधिक से अधिक मतदान कर सनातन पांडेय एवं रमाशंकर राजभर को अधिक से अधिक वोट से विजयी बनाकर दिल्ली भेजने का आह्वान किया। उन्होंने बलिया की क्रांतिकारी धरती को नमन करते हुए कहाकि इंडिया गठबंधन की पश्चिम से चली जीत की हवा छठवें चरण के मतदान में भारतीय जनता पार्टी का सफाया कर दिया है। अब यह हवा सातवें और अंतिम चरण के मतदान में पूरी तरह से सुपरा साफ कर देगी। बलिया की जनता में जो गुस्सा है, उसका भारतीय जनता पार्टी सामना नहीं कर पायेगी। बीजेपी ने जो 400 पार का नारा दिया है उसे 140 करोड़ की जनता 140 सीट पर सीमट देगी। कहाकि किसानों की खाद चोरी की।

उन्होंने कहा कि किसानों को मजबूर किया कि डीएपी तब मिलेगी जब नैनो यूरिया खरीदोगे। कहाकि भाजपा की सरकार ने पूंजीपतियों का कर्ज माफ किया है, लेकिन इंडिया गठबंधन ने तय किया है कि वह किसान भाइयों का कर्ज माफ करेगी। किसानों के हित में एमएसपी कानून लागू करेगी। कहा कि बाबा का बुलडोजर गरीबों के मकान गिराने के लिए हमेशा तैयार रहता है। लेकिन जो पेपर लीक किए हैं उनके घरों व मकानों को गिराने के लिए बुलडोजर अब तक नहीं चला है। क्योकि पेपर लीक करने वाले सभी लोग भाजपाई हैं। नौजवानों को डबल ईंजन की सरकार ने नौजवानों के जीवन को बर्बाद करने का काम किया। सेना में भर्ती होने की तैयारी करने वाले नौजवानों के लिए चार साल की नौकरी कर दी।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना हमेशा के लिए समाप्त कर देंगे और पक्की नौकरी देंगे। आवश्यकता पड़ने पर नौकरी में नौजवानों को उम्र भी बढ़ाया जायेगा। भाजपा संविधान बदलकर आरक्षण हटाना चाहती है। यूपी की जनता संविधान बदलने वालों को बदलने जा रही है। डर से उनकी भाषा बदल गयी है। उनकी जुबान भी लड़खड़ा गयी है। सातवे चरण जब वोट पड़ेगा तो भारतीय जनता पार्टी वाले सात समंदर पार चले जायेंगे। वैक्सीन लगवाकर जान को खतरा पैदा कर दिया है। जिस कम्पनी से वैक्सीन लगवाई उससे पैसा वसूला है। मिट सप्लाई करने वाली कम्पनी से चंदा लिया। इस बार जनता मन की बात नही संविधान की बात सुनना चाह रही है। भाजपा का सफाया हो गया है।

कार्यक्रम के अंत में समाजवादी नेता अनिल राय ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को चांदी का मुकुट पहनाया। वही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्व राजमंगल यादव के पुत्र ने भगवान की प्रतिमा सप्रेम भेंट किया। इस मौके पर कटरिया गांव में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, पूर्व मंत्री नारद राय, फेफना विधायक व सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सनातन पांडेय, पूर्व विधायक सफीतुल्लाह, बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल, पूर्व विधायक श्रीमती मंजू सिंह, पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह, अनिल राय, शशिकांत चतुर्वेदी सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago