सलेमपुर में अखिलेश ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा-आत्मविश्वास लड़खड़ाता है तो जुबान भी लड़खड़ाती है

बलिया। सलेमपुर लोकसभा के सपा प्रत्याशी रमाशंकर राजभर के समर्थन में बिल्थरारोड नगर पंचायत के जीएम ए एम इन्टर कालेज के मैदान में रविवार को आयोजित चुनावी सभा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जमकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने बलिया की क्रांतिकारी धरती को नमन करते हुए कहा कि जनता का आभार व्यक्त किया।

कहा कि इंडिया गठबंधन का पश्चिम से जीत की हवा चली है।और छठवें चरण के मतदान में जो इंडिया गठबंधन को मत पड़े हैं, भारतीय जनता पार्टी का सफाया हो चुका है। बलिया में जनता को जो गुस्सा है, उसका भारतीय जनता पार्टी सामना नही कर पायेगी। बीजेपी जो 400 पार का नारा दिया है वह 400 के पार चली गयी है। केवल 143 सीट ही जीत पाएंगे।

कहा कि किसानो को लाभ नही मिल रहा है। महंगाई बढाकर किसानों को परेशान कर दिया है । किसानों की खाद चोरी की। किसानों को मजबूर किया कि डीएपी जब मिलेगी जब नैनो यूरिया खरीदोगे तब डीएपी मिलेगा। अखिलेश यादव ने कहा इंडिया गठबंधन ने तय किया है कि किसान भाइयों का कर्ज माफ होगा।किसानों के हित मे एमएसपी कानून लागू करेंगे। नौजवानों को डबल ईंजन की सरकार ने नौजवानों के परीक्षा देने के बाद पेपर लीक हो गया। पेपर लीक करने वालो पर बीजेपी का बुलडोजर नही चला।

बीजेपी कि सरकार ने नौजवानों के जीवन बर्बाद करने का काम किया। सेना में भर्ती होने की तैयारी करने वाले नौजवानों के लिए चार साल की नौकरी कर दी। अग्निवीर योजना सरकार बनने पर समाप्त करेंगे और पक्की नौकरों मिलेगो। उम्र भी बढ़ाया जायेगा। 60 लाख परीक्षा से बंचित नौजवानों के परिवार के लोग के मत बीजेपी के खिलाफ पड़ेगा। भाजपा संविधान बदलकर आरक्षण हटाना चाहते है। यूपी की जनता संविधान बदलने वालों को बदलने जा रही है।डर से उनकी भाषा बदल गयी है।

उनकी जुबान भी लड़खड़ा गयी है। सातवे चरण जब वोट पड़ेगा तो भारतीय जनता पार्टी वाले सात समंदर पार चले जायेंगे। वैक्सीन लगवाकर जान को खतरा पैदा कर दिया है। जिस कम्पनी से वैक्सीन लगवाई उससे पैसा वसूला है। मिट सप्लाई करने वाली कम्पनी से चंदा लिया। इस बार जनता मन की बात नही संविधान की बात सुनने चाह रही है। भाजपा का सफाया हो गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago