बलिया सीट से गठबंधन के प्रत्याशी सनातन पाण्डेय की पुत्रवधू और पंदहा ब्लाक प्रमुख साधना पाण्डेय की अचानक मौत से जिले भर में शोक की लहर है।
खबर के मुताबिक शुक्रवार को उन्होंने ज़िन्दगी से लड़ते लड़ते अंतिम सांस ली । बता दें की पहले बृहस्पतिवार को ही इनके मौत की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिससे की पुरे इलाके में हडकंप मच गया था।
लेकिन कुछ देर बाद दुबारा स्वास्थ में सुधार की खबर आई परंतु शुक्रवार की सुबह लगभग 9:00 बजे उनको डाक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया जिसके बाद शोक को लहर दौड़ गई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लोकसभा प्रत्याशी सनातन पाण्डेय के पुत्रवधू का सिजेरियन से डिलेवरी हुई थी जिसमे बच्चे की मौत हो गयी थी और अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण वह कोमा में थी ।
जानकारी के लिए बता दें कि गठबंधन के बलिया लोकसभा प्रत्याशी सनातन पाण्डेय की बहू साधना पाण्डेय पत्नी रामेश्वर पाण्डेय पंदह ब्लाक की वर्तमान प्रमुख और मिश्रौली निवासी दिलीप मिश्र की पुत्री थी । स्व०साधना पाण्डेय का अंतिम संस्कार आज ही गंगा घाट बलिया पर किया गया।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…