बलिया के 10 और सलेमपुर के 15 उमीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित

वर्तमान लोकसभा चुनाव में बलिया और सलेमपुर सीट इस बार कई मामलों में दिलचस्प रहेगी। इस बार इस सीट से 10 प्रत्याशी किस्मत अजमा रहे हैं तो वहीँ सलेमपुर सीट पर 15 उम्मीदवार मैदान में है।

दोनों लोकसभा क्षेत्र में किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। इससे पहले स्कूटनी के दौरान ही बलिया सीट पर नौ और सलेमपुर सीट पर छह नामांकन खारिज हो गए थे।

दोनों नामांकन स्थलों पर अधिकारी पर्चा वापस लेने वालों का इंतजार करते रहे, लेकिन किसी ने वापस नहीं लिया। दोपहर बाद तीन बजे के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया। सभी प्रत्याशी चुनाव चिह्न लेकर मैदान की तरफ चल दिए।

बलिया संसदीय सीट के लिए दस उम्मीदवारों का चुनाव चिह्न इस प्रकार हैं

भारतीय जनता पार्टी के वीरेंद्र सिंह को कमल का फूल

समाजवादी पार्टी के सनातन पांडेय को साइकिल

भारतीय जननायक पार्टी के अरविद को एक्सटेंशन बोर्ड

जनता राज पार्टी के उदय प्रकाश को कैंची

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के गोपाल राम खरवार को आरी

भारतीय समता समाज पार्टी के जन्मेजय कुमार प्रजापति को बल्लेबाज

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विनोद को छड़ी

जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) की सीमा चौहान को बल्ला

निर्दल उम्मीदवार ओम प्रकाश पांडेय को एयर कंडीशनर

निर्दल उम्मीदवार मेजर रमेश चंद्र उपाध्याय को हीरा

लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर में 15 उम्मीदवारो का चुनाव चिह्न इस प्रकार हैं

बहुजन समाज पार्टी के आरएस कुशवाहा को हाथी

भारतीय जनता पार्टी के रविद्र कुशवाहा को कमल का फूल

कांग्रेस के राजेश मिश्रा का हाथ का पंजा

पीस पार्टी के अजीमुल्लाह अंसारी को एयर कंडीशनर

जनता क्रांति पार्टी राष्ट्रवादी के कैलाश चौहान को बैट

भारतीय समता समाज पार्टी के कृपा शंकर प्रसाद को अलमारी

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की पूजा पांडे को चाबी

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राजा राम को छड़ी

हिदुस्थान निर्माण दल के रामजी प्रताप जिज्ञासु को वाटर टैंक

जनता कांग्रेस के मो.सरूर अली को गन्ना किसान

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के सुमेश्वरनाथ तिवारी को कोट चुनाव चिह्न

निर्दल प्रत्याशी छोटे लाल को ट्रैक्टर चलाता किसान

विद्याशंकर पांडेय को कोकोनोट फार्म

विश्राम को सेव

सुनील कुमार पांडेय को ऑटो रिक्शा

 

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago