बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्षों की सूची जारी, बलिया में इस नेता को मिली जिम्मेदारी

उत्तरप्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा को चुनाव की तैयारी में बीजेपी जुटी हुई है। जहां अब अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। बीजेपी ने अल्पसंख्यक मोर्चा के नए जिलाध्यक्षों की नई सूची कर दी है। बलिया जिला में जावेद कमर खां को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों के जिलाध्यक्षों की भी लिस्ट जारी कर दी है।
बलिया जिले के अलावा अन्य जिलों की बात की जाए तो गोरखपुर महानगर का जिलाध्यक्ष अजमेर आलम को बनाया गया है। और गोरखपुर का जिलाध्यक्ष शहंशाह आलम को बनाया, बस्ती का जिलाध्यक्ष मोहम्मद आलम चौधरी को बनाया गया है। महराजगंज का जिलाध्यक्ष राही मासूम रजा को बनाया है। शाही फैजान खान को कुशीनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लालगंज की जिम्मेदारी जमशेद खान को सौंपी गई है। सिद्धार्थ नगर का जिलाध्यक्ष खलीख रहमान को बनाया है। मऊ में मौलाना तहरीर अहमद को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
संतकबीरनगर में अबरार अहमद को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि देवरिया में शमसुद्दीन अहमद अंसारी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं बलिया जिले में जावेद कमर खां को जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने पार्टी का आभार व्यक्त की। साथ ही अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाने की बात कही। कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वह उस पर खरा उतरेंगे। पार्टी के लिए मजबूती से काम करेंगे। और हर बूथ पर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago