जेपी के जन्मस्थान पर वेटनरी कॉलेज बनाने की बलिया सांसद ने की मांग

बलिया लोकसभा क्षेत्र से सांसद वीरेंद्र सिंह ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जन्मस्थान सिताब दियरा में वेटनरी कॉलेज खोलने और उसे डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पटना से संबंध करने की मांग की। अपनी मांग को लेकर वीरेंद्र सिंह ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने वेटनरी कॉलेज खोलने की मांग को एक पत्र भी सौंपा। कहा कि वेटनरी कॉलेज खुलने से उत्तरप्रदेश और बिहार के लोगों और कृषि क्षेत्र में काम कर रहे लोगो को लाभ होगा।
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को सौंपे पत्र में सांसद वीरेंद्र ने लिखा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जन्मस्थान सिताब दियरा में एक भवन है, जो कि एक राष्ट्रीय स्मारक भी है। भवन भारत सरकार के सहयोग से बनाया गया है।जिसके अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ही है। इस भवन में उन्होंने वेटनरी कॉलेज खोलने की व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही वेटनरी कॉलेज को राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पटना से संबंध करने की भी अनुमति मांगी। भवन में वेटनरी कॉलेज खुलना लोकनायक जयप्रकाश नारायण को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। और कृषि क्षेत्र में भी एक बड़ा काम होगा।

सांसद वीरेंद्र सिंह की मांग पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने उन्हें आश्वासन दिया है। जिनका कहना है कि कृषि को बढ़ावा देने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। और संभव हो सका तो सारण जिले के सिताब दियरा में बने भवन में वेटनरी कॉलेज खोलने के साथ ही कॉलेज को राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पटना से संबंध भी किया जाएगा। फिलहाल सांसद ही मांग पर विचार किया जाएगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago