बलिया- NDRF ने पेश की मानवता की मिसाल, बाढ़ प्रभावित और जरुरतमंदों को दी डिगनिटी किट

बलिया। देश की आजादी को 75 साल होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। और आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गुरुवार को 11वीं बटालियन NDRF की टीम ने बैरिया क्षेत्र के अठगांवा (इब्राहिमाबाद नौबरार) में बाढ़ से प्रभावित बेसहारा, दिव्यांग, वृद्ध, निर्धन और जरूरतमंद लोगों के बीच डिगनिटी किट बांटी। कमांडेंट मनोज शर्मा के निर्देशन में यह कार्यक्रम हुआ। जरुरतमंदों को दी गई किट में रोजमर्रा की स्वच्छता से सम्बन्धित मूलभूत वस्तुएं शामिल हैं, जो दैनिक जीवन और कृयाकलाप में आवश्यक रूप से इस्तेमाल होती हैं।

इन गांवों के लगभग 150 पुरुषों, 250 महिलाओं को किट दी गई। साथ ही वैयक्तिक स्वच्छता और कोरोना से बचाव के नियमों की जानकारी भी दी गई, ताकि इस महामारी से बचा जा सके। ग्राम प्रधान रामनरेश चौधरी ने टीम के लोगों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आपदा में सहयोग करने के साथ हम लोगों के स्वास्थ्य पर भी ध्यान देकर NDRF ने मानवीयता का परिचय दिया है। कार्यक्रम में कमांडेंट मनोज शर्मा, उप कमांडेंट असीम उपाध्याय, टीम कमांडर गोपी गुप्ता, आपदा जिला प्रबन्धक पीयूष कुमार के अलावा ग्राम प्रधान रामनरेश चौधरी, शिताब दियरा के प्रधान सुरेंद्र सिंह व अन्य गणमान्य लोग थे।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago