बलिया: मंहगे दामों में बेच रहे थे नकली ब्रांडेड जींस, दिल्ली से आई टीम ने मारा छापा, दो पर केस

बलिया में आजकल अलग अलग दुकानों पर छापेमारी की खबरें ज्यादा सामने आ रही हैं। ताजा मामला रसड़ा बाजार का है। जहां बुधवार को स्पार्की दिल्ली टीम ने कपड़े की दो अलग अलग दुकानों पर पुलिस बल के साथ छापा मारा। इस दौरान करीब 60 जींस पैंट बरामद किए गए आपको बता दे कि स्पार्की दिल्ली के क्वालिटी इंस्पेक्टर सुभाष चंद ने पुलिस के साथ दो रेडिमेट दुकानों में छापेमारी की और नकली सामान बरामद किया। दोनों दुकानदारों पर कॉपीराइट का उल्लंघन करने का आरोप है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया।वहीं इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि रसड़ा के कुछ दुकानदार ब्रांडेड कंपनी स्पार्की के नाम पर नकली कपड़ा बेच रहे हैं, ऐसी शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद कंपनी ने मुझे रसड़ा भेजा और इसके बाद रेडिमेट दुकान मद्धेशिया ड्रेसेज व अग्रसेन ड्रेसेज पर हम व हमारे साथी नकली ग्राहक बनकर गए थे। जहां अग्रसेन ड्रेसेज से हमने नकली जिंस खरीदा। दुकानदार अजीत अग्रवाल का कहना है कि हम नकली स्पार्की नहीं बेचते। लेकिन जिंस एकदम नकली स्पार्की था। दूसरी दुकान मद्धेशिया ड्रेसेस पर भी नकली जींस बेचा गया।

जब जींस लाने की बिल दिखाने का बोला तो दोनों दुकानदार जबाव नहीं दे पाए।इसके बाद रसड़ा थाना ने तहरीर के आधार पर अग्रसेन ड्रेसेज के मालिक अजीत अग्रवाल पुत्र महेश्वरी प्रसाद पुरानी संगत व मद्धेशिया ड्रेसेज के मालिक संजीत कुमार पुत्र रामसकल प्रसाद थाना रोड रसड़ा के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता 1860 अधिनियम के तहत धारा 420, ट्रेड मार्क अधिनियम 1999 के तहत धारा 103, ट्रेड मार्क अधिनियम के तहत धारा 104 , कॉपीराइट अधिनियम ( संशोधित) 1957 के तहत धारा 63 व कॉपीराइट अधिनियम ( संशोधित) 1957 के तहत धारा 65 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

14 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

14 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

14 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

14 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

14 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

16 hours ago