Categories: बलिया

बलिया में चोरी छिपे एसी चलाने वाले 442 लोगों की सूची जारी, बिजली विभाग करेगा कार्रवाई

बलिया में विद्युत वितरण खंड 3 ने कम लोड का कनेक्शन लेकर अधिक भार का एसी चलाने वाले लोगों की सूची जारी की है। इस सूची में 442 लोगों का नाम शामिल है। ये लोग कम लोड का कनेक्शन लेकर चोरी छिपे घरों में एसी चलाते हैं।

बता दें कि आजमगढ़ में पिछले दिनों हुई विभागीय मीटिंग में एमडी शंभू कुमार ने कनेक्शन के सापेक्ष ज्यादा खपत पर अधिकारियों को फटकार लगाई थी। बिजली चोरी करने चालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिए। उन्होंने कम लोड पर चोरी छिपे एसी चलाने वाले पर सख्ती का सुझाव दिया था।

मीटिंग में अधिकारियों ने दुकानों से एसी खरीदारी करने वाले उपभोक्ताओं की सूची बनाने और लोड चेक करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद विद्युत वितरण खंड ने सक्रियता दिखाई और अधिक लोड के उपकरण चलाने वाले लोगों की सूचीजारी की। विभाग का कहना है कि धरातल पर एक और दो किलोवॉट का कनेक्शन लेकर लोग घरों में दो से तीन एसी लगा रहे हैं। इससे ओवर लोड के कारण रोज ट्रांसफार्मर जल रहे हैं।

अब बिजली विभाग ने बिजली कनेक्शन के सापेक्ष ज्यादा खपत वाले कई फीडर चिन्हित किए गए हैं। ओवरलोड के कारण दिन में कई बार लाइन ट्रिप हो जा रही है और ट्रांसफार्मर जले रहे हैं। सब स्टेशन में आए दिन फॉल्ट हो रहा है। बिजली विभाग द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान छापेमारी कर टीम द्वारा अब तक 21 उपभोक्ताओं पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। अधिशासी अभियंता द्वितीय नरेंद्र प्रकाश ने बतायथा की अब तक 17 के खिलाफ कार्रवाई हुई है। शहर सहित आसपास के क्षेत्रों के एसी चलाने बालों की सूची तैयार हो रही है। समय रहते अगर उपभोक्ता लोड बढ़ाकर एसी चलाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। अन्यथा छापेमारी के दौरान पकड़े जाने पर कार्रवाई तय है। कार्रवाई के लिए जेई, लाइनमैन व विजिलेंस की संयुक्त टीम गठित की गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago