Categories: बलिया

बलिया में चलती ट्रेन से उतरते समय हादसे का शिकार हुआ युवक, मौत

बलिया के फेफना रेलवे स्टेशन पर लखनऊ छपरा एक्सप्रेस चलती ट्रेन से उतरते समय एक युवक हादसे का शिकार हो गया। युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार के सुबह लखनऊ छपरा एक्सप्रेस डाउन से लखनऊ से बलिया आ रहे युवक की फेफना रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते समय और जल्दी घर जाने के चक्कर मे युवक गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी पहचान 31 वर्षीय लवकुश सोनी पुत्र लल्लन सोनी निवासी आजाद नगर चितबड़ागांव के रूप में हुई।

ट्रेन जाने के बाद वहां मौजूद लोगों ने आनन फानन में 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के उपरांत चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई, वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago