Categories: बलिया

बलियाः ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के लिए भूमि का अधिग्रहण, विरोध में उतरे किसानों ने दी आत्मदाह की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में बन रहे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। इस प्रक्रिया में कई किसानों की करोड़ों की जमीन अधिग्रहित की जा रही है। ऐसे में कई किसाब अधिग्रहण प्रक्रिया के विरोध में उतर गए हैं।

किसानों का कहना है कि कृषि योग्य भूमि को बिना बैनामा कराए ही कब्जा किया जा रहा है। इससे परेशान होकर 65 किसानों ने हाईकोर्ट की शरण ली है। किसानों ने हाईकोर्ट के आदेश की प्रति दिखाते हुए 2 जुलाई को सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दी है।

बता दें कि उच्च न्यायालय ने आदेशित किया है कि किसानों से भूमि का बैनामा जबरन न कराया जाए और न ही ज्यादती की जाए। इसके बावजूद तहसील प्रशासन कृषि योग्य भूमि को बिना बैनामा कराए कब्जा कर रहा है। किसानों ने 2 जुलाई को सामूहिक रूप से आत्मदाह की चेतावनी दी। किसानों ने कहा कि हमारी आपत्तियों को दर्ज करते हुए हमारे खाते में प्रतिकर भेजें। इसके बाद ही भूमि का अधिग्रहण किया जाए।

किसानों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने के साथ ही जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी बैरिया को पत्रक सौंपा। कहा कि 65 किसानों ने उच्च न्यायालय की शरण ली है। बैरिया उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि किसानों के मांग के अनुसार हम उनके खाते में प्रतिकर भेजने के लिए तैयार हैं। किसान हमारे सामने उपस्थित होकर अपना खाता नंबर उपलब्ध कराएं, जिससे कि उनके खाते में पैसा भेजा जा सके।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago