Categories: बलिया

बलिया के सपा नेता हत्याकांड मामले में 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

बलिया में सामाजवादी पार्टी के नेता सुमेर सिंह हत्याकांड के मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मामले से जुड़े 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश हरिश्चंद्र की अदालत ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई करते हुए ये फैसला सुनाया और सभी चार आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 50- 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

जानकारी के मुताबिक, दोकटी थानाक्षेत्र के बालक बाबा के स्थान के सामने 21 मई 2017 की शाम को सपा नेता सुमेर सिंह मोटरसाइकिल से एक निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी आरोपियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इस मामले में सुमेर सिंह के बेटे अमित सिंह की तहरीर पर दोकटी थानाक्षेत्र के बहुआरा गांव के राजनारायण, जितेन्द्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह और सागर सिंह के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की हत्या समेत अन्य संबंधित धाराओं में एक प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने मामले की विवेचना के बाद सभी चार आरोपियों के विरुद्ध अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। अदालत ने सुनवाई पूरी करने के बाद चारों को उम्र कैद की सजा सुनाई।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago