Categories: बलिया

बलिया में इलाज के पैसे न देने पर निजी अस्पताल ने मरीज को बनाया बंधक

बलिया से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक निजी अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड धारक मरीज को कथित तौर पर बंधक बना लिया। इस घटना के बाद पूरे अस्पताल में विवाद की स्थिति बन गई। मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मरीज के परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल के गार्ड ने उनके साथ मारपीट भी की। ऐसे में उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत डीएम से की। शिकायत मिलने के बाद डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिया और जांच टीम भेज कर मरीज को घर भिजवाया।

बताया जा रहा है कि बैरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मणछपरा निवासी मंजूषा देवी पड़ोस की महिला बिंदु देवी के साथ तिखमपुर स्थित निजी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से निशुल्क इलाज करने गई थी, जहां चिकित्सकों ने दोनों महिलाओं को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया, लेकिन किन्हीं कारणों से बिंदु देवी का आयुष्मान कार्ड से अनुमोदन नहीं मिला।

बुधवार को बिंदु देवी अपने घर चली गई और गुरुवार को मजूषा को जब घर की छुट्टी मिली तो उन्हें कर्मचारियों ने रोक लिया और कहा कि बिंदु के इलाज के लिए अनुमोदन नहीं मिला और इलाज के लिए खर्च हुआ 48000 आपको देना पड़ेगा। इसके बाद मरीज को अस्पताल ने बंधक बना लिया। काफी देर तक वहां पर गहमा गहमी की स्थिति बन गई। परिजनों ने इसकी शिकायत डीएम रविंद्र कुमार से की, इसके बाद उन्होंने सीएमओ डॉक्टर विजयपति द्विवेदी को निर्देश देकर मामले की जांच करने के लिए कहा और मरीज को घर भिजवाया।

इधर इस पूरे मामले को लेकर अस्पताल के मैनेजर माधव कुमार का कहना है कि मरीज को हमने बंधक नहीं बनाया था, दोनों मरीज के परिजनों को बताया गया था कि खर्च की गई राशि का अनुमोदन ना मिलने पर इलाज का पूरा पैसा जमा करना पड़ेगा। इसलिए बिंदु देवी को बुलाने के लिए कहा जा रहा था।

वही इस मामले को लेकर एसीएमओ डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि दो मरीजों में से एक मरीज का आयुष्मान से अनुमोदन मिला था और एक मरीज बिना पैसा जमा किए अपने घर चली गई। सीएमओ के निर्देश पर अस्पताल पहुंचकर मरीज को घर भेजा गया जिस मरीज ने पैसा नहीं दिया उसका फिर से आवेदन करने के लिए निर्देश दिया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

3 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

3 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

3 days ago