बलिया पुलिस को यूपी 112 की 13 अतिरिक्त स्कॉर्पियो और 2 बाइक मिली हैं। पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने जिले को प्राप्त वाहनों को हरी झंडी दिखाकर थाने के लिए रवाना किया। अब ये नए वाहन थाने पहुंच जाएंगे और पुलिस की कार्रवाईयों में मददगार साबित होंगे।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस परेड ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना करते हुए नई गाड़ियों पर तैनात कर्मियों को पीआरवी के रिस्पांस टाइम के सम्बन्ध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।। उन्होंने सभी कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए उनके कर्तव्यों आदि के विषय में जानकारी दी। इसके साथ ही गाड़ियों के रख-रखाव के सम्बन्ध में निर्देश दिए।
बताया कि गाड़ियों के रख-रखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। आप चुस्त दुरूस्त रहें और आपकी गाड़ियां भी चुस्त-दुरुस्त रहनी चाहिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा, सीओ सदर शुभ सुचित, प्रभारी यूपी 112 निरीक्षक सियाराम यादव व प्रतिसार निरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…