Categories: बलिया

बलिया में किशोरी के साथ मारपीट और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश में लगातार महिला अपराधों के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला बलिया से सामने आया है, यहां एक किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया और मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक घटना बांसडीह थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां रहने वाली 12 वर्षीय किशोरी के साथ उसी गांव के नितेश सिंह नाम के युवक ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। आरोपी 19 साल का है और उसने दुष्कर्ष की घटना को अंजाम देने के बाद किशोरी के साथ मारपीट भी की। साथ ही किसी को न बताने के लिए कहा और जान से मारने की धमकी दी।

इस घटना के बारे में पता लगते ही किशोरी के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने नितेश सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 minutes ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

2 hours ago

लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?

बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…

2 hours ago

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 months ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 months ago