Categories: बलिया

निकाय चुनाव के नामांकन का आखिरी दिन, बीजेपी से संत कुमार सहित कई प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

बलिया। निकाय चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को बीजेपी से बलिया नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संत कुमार मिठाई लाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बीजेपी के साथ ही सपा और अन्य राजनीतिक दलों के नगर पालिका के प्रत्याशियों ने भी अपना पर्चा भरा। इसके अलावा नगर पंचायत के प्रत्याशियों ने भी नामांकन फॉर्म भरा।

12 बजे से दो बजे के बीच नामांकन स्थल प्रत्याशियों और नेताओं से गुलजार रहा। भारतीय जनता पार्टी से बलिया नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संत कुमार मिठाई लाल, चितबड़ागांव नगर पंचायत से अमरजीत सिंह और रतसर कला नगरपंचायत से विजय गुप्ता ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन से पहले बीजेपी प्रत्याशी संत कुमार ने भृगु मंदिर में जाकर आशीर्वाद लिया। उनके साथ प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, नगर अध्यक्ष अभिषेक सोनी, अरूण सिंह बंटू, कमलेश सिंह आदि मौजूद रहे।

इसके अलावा बीजेपी प्रत्याशी अमरजीत सिंह के साथ सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी व डा.विपुलेंद्र प्रताप सिंह आदि थे। वहीं भाजपा प्रत्याशी विजय गुप्ता के साथ जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विनोद शंकर दुबे मौजूद रहे।

वहीं नगरपालिका बलिया से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लक्ष्मण गुप्ता ने भी नामांकन दाखिल किया उनके साथ विधायक संग्राम यादव, पूर्व विधायक मंजू सिंह, सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, शशिकांत चतुर्वेदी, सुशील पांडेय कान्हजी, परवेज रोशन, अनिल राय आदि मौजूद रहे। वहीं पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय के साथ नामांकन स्थल पर जमाल आलम, चंदन गुुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


इसके अलावा नगरपालिका परिषद बलिया से आम आदमी पार्टी से सर्वदमन राजू, चितबड़ागांव नगर पंचायत से निर्दल प्रत्याशी केशरीनंदन त्रिपाठी, चितबड़ागांव से पूर्व चेयरमैन बृज कुमार सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। ऐसे में कुल चार पूर्व चेयरमैनों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago