Categories: बलिया

बलिया: वार्ड सभासद का टिकट कटने से गुस्साया भाजपा कार्यकर्ता, जिला कार्यालय के बाहर धरने पर बैठा

बलिया नगर पालिका से वार्ड सभासद का टिकट कटने से भाजपा के कार्यकर्ता का आक्रोश फूट पड़ा। कार्यकर्ता जीराबस्ती स्थित जिला कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गया।

धरने पर बैठने वाले भाजपा कार्यकर्ता का नाम अनीश मिश्र डमडम है। उन्होंने कहा कि मुझे जेल भेजा जाए या कुछ भी किया जाए मैं यहां से हटूंगा नहीं। यह मेरा घर है। मैं और मेरा परिवार काफी समय से तन-मन-धन से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। इसके बाद भी सभासद का टिकट मांगने पर टिकट नहीं दिया गया। मेरी बेइज्जती की गई।

अनीश मिश्र ने कहा कि संगठन के नियमों को ताक पर रखा गया। नियमों के उल्लंघन कर टिकट बांटे जा रहे हैं। जबतक मेरी गलती नहीं बताई जाएगी, मैं तब तक आमरण अनशन करूंगा। कार्यकर्ता के आरोपों से संगठन में हड़कंप की स्थिति मची रही।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago