बलिया में निकाय चुनाव बहुत ही दिलचस्प होने वाला है क्योंकि इस बार एक ही सीट पर पिता- पुत्र चुनाव लड़ रहे हैं। नगर पंचायत चितबड़ागांव में पिता- पुत्र के नामांकन की जबरदस्त तरीके से चर्चा है। पिता के मना करने के बाद भी पुत्र ने नामांकन दाखिल किया है।
बता दें निवर्तमान चेयरमैन केशरीनंदन त्रिपाठी ने जहां निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। वहीं उनके पुत्र अभिराम त्रिपाठी ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा है। नामांकन के बाद से सियासी माहौल भी काफी गर्म हो गया है।
बता दें जैसे ही नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पहले अभिराम त्रिपाठी निकले। उसके बाद उनके पिता निवर्तमान चेयरमैन केशरीनंदन त्रिपाठी नामांकन करने के बाद टीडी कॉलेज चौराहे पर पहुंचे।
मीडिया से बात करते हुए निवर्तमान चेयरमैन केशरीनंदन त्रिपाठी ने बताया कि मेरे मना करने के बाद भी मेरे पुत्र ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…