Categories: बलिया

बलिया में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए भूमि चयनित, शासन को भेजी गई गांवों की रिपोर्ट

बलियाः एक्सप्रेस वे के किनारे औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए काम तेजी से हो रहा है। इसके लिए यूपीडा के अधिकारियों ने फेफना से गड़वार के बीच में भूमि देखी थी। भूमि चयन के बाद इस दायरे में आने वाले गांवों की रिपोर्ट शासन को भेज दी है।

वहीं सर्किल रेट की भी सूची भेजी गई है। संभावना जताई जा रही है कि इसे स्वीकृति भी मिल जाएगी, लेकिन स्वीकृति मिलने के बाद किसानों के बीच भूमि देने के लिए किसानों की सहमति मिलना मुश्किल है। अब भूमि लेने के लिए किसानों को समझाया जाएगा। जनपद में प्रस्तावित पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे, गाजीपुर से बलिया के मांझी घाट तक बनने वाले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के आसपास के 20 गांवों को यूपीडा की ओर से औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए चुना गया था।

वहीं जानकारी देते हुए क्षेत्रीय कानूनगो अनुग्रह नारायण सिंह ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए 300 से 500 हेक्टेयर तक की भूमि की पैच की आवश्यकता थी। फेफना, मिठवार, पहिया, कपूरी, सहुलाई और दुमदुमा में लगभग 400 हेक्टेयर का पैच मिला था। उक्त गांवों की भूमि का सर्किल रेट भी यूपीडा को भेजा गया। गड़वार फेफना मार्ग के पश्चिम दिशा में एक और पैच देखा गया था लेकिन उसके पतला होने के कारण उसे नकार दिया गया था।

नायब तहसीलदार अजय सिंह ने कहा कि यूपीडा के अधिकारियों ने जिन गांवों को देखा था, उसकी रिपोर्ट के साथ ही सर्किल रेट भी यूपीडा को भेज दिया गया है। अब अगला आदेश मिलने पर भूमि लेने के लिए किसानों के बीच सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago