Categories: बलिया

बलियावासियों के लिए अच्छी ख़बर: अब डाकघर से ही बुक करा सकेंगे रेल टिकट

बलियावासियों के लिए अच्छी ख़बर है। अब रेल टिकट बुक कराने के लिए रेलवे स्टेशन में घंटों लाइनों में लगने की कोई जरुरत नहीं है। क्योंकि रेल यात्रियों की सुविधा को बढ़ाते हुए अब डाकघरों से भी रेलवे टिकट की बुकिंग कराई जा सकेगी।

अच्छी बात यह है कि यह नई सुविधा केवल शहरी इलाकों में नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों के डाकघरों में भी उपलब्ध होगी। सेवापुरी ब्लॉक में आयोजित डाक मेले में पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने नई सुविधा के बारे में बताते हुए कहा कि रेल टिकट बुकिंग की सुविधा वाराणसी डाक परिक्षेत्र के 1699 डाकघरों से मिलेगी। वाराणसी परिक्षेत्र के तहत आने वाले छह जिले वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, भदोही, चंदौली और बलिया के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

गौरतलब है कि कई लोग घंटों लाइन में लगने के बाद भी रेल टिकट बुक नहीं करा पाते थे। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग ने यह सुविधा लॉंच की है। यह सेवा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) के माध्यम से दी जाएगी। इसके लिए सभी डाकघरों के कर्मियों के प्रशिक्षण के साथ ही यूजर आईडी और पासवर्ड भी देने की प्रक्रिया चल रही है। डाकघरों में रेलवे टिकट की बुकिंग की सुविधा मिलने से स्टेशनों के काउंटरों पर भीड़ का दबाव कम होगा। साथ ही समय की भी बचत होगी।

बता दें कि सेवापुर में आयोजित डाक मेले के दौरान वाराणसी (पश्चिम) डाक मंडल द्वारा विशेष अभियान चलाकर तीन हजार बच्चियों के सुकन्या समृद्धि खाते खुलवाए गए। बच्चियों को पोस्टमास्टर जनरल ने प्रवर डाक अधीक्षक राजन राव और डाक अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के साथ पासबुक  सौंपकर सुखद भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में सहायक अधीक्षक आरके चौहान, निरीक्षक शशिकांत कन्नौजिया, इंद्रजीत पाल, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक मैनेजर सुबलेश सिंह, पोस्टमास्टर सेवापुरी अनूप पांडेय, ग्राम प्रधान घोसिला पूजा सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago