आजमगढ़ मंडल में बलिया ने लहरा दिया झंडा, इस काम में मिला पहला स्थान

बलिया। जनता की शिकायतों के निस्तारण के मामले में बलिया ने पूरे आजमगढ़ मंडल में अपना लोहा मनवाया है। मंडल में बलिया जिला पहले पायदान पर है। अक्टूबर महीने में जन शिकायतों के निस्तारण को लेकर प्रदेश स्तर की रैंकिंग जारी कर दी गई है। पूरे उत्तर प्रदेश में बलिया को ग्यारहवां स्थान हासिल हुआ है। इससे पहले जिला पूरे प्रदेश में 64 वें रैंक पर था।

उत्तर प्रदेश शासन की ओर से मंगलवार को सभी जिलों की एक सूची जारी की गई। जिसमें बीते अक्टूबर के महीने में हुए जन शिकायतों के निस्तारण के आधार पर सभी जिलों की रैंकिंग की गई है। इस सूची में बलिया 11 वें पायदान पर काबिज है। बलिया ने एक महीने के भीतर ही अपने प्रदर्शन में काफी सुधार किया है।

इससे पहले गत अगस्त के महीने की रैंकिंग में बलिया को 74 वां स्थान मिला था। तो वहीं सितंबर के महीने में 64 वां रैंक ही प्राप्त कर सका था। खराब रैंकिंग को देखते हुए जिले के आला अधिकारियों ने मुस्तैदी बढ़ाई हुई थी। जिसका नतीजा अक्टूबर की रैंकिंग में सामने आया है। जिले में समाधान दिवस के आयोजन ने शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाई है।

बता दें कि आजमगढ़ मंडल में बलिया सबसे ऊपर है। दूसरे स्थान पर मऊ और तीसरे पायदान पर आजमगढ़ है। बलिया ने पहली दफा ये छलांग लगाई है। गौरतलब है कि आइजीआरएस पोर्टल पर जनता अपनी शिकायतें दर्ज कराती है। जिसे लेकर जिला प्रशासन समाधान करने की कोशिश करता है। इस तरह हर महीने जिला प्रशासन द्वारा कितनी संख्या में जन शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है और यह काम किस रफ्तार से हो रहा है इस आधार पर शासन सभी जिलों की रैंकिंग करता है।

प्रदेश स्तर पर शासन की ओर से की जा रही यह रैंकिंग जिला प्रशासनों को प्रोत्साहित करने के लिए है। सूची में अच्छा स्थान हासिल करने और शासन की नजर में पुख्ता बने रहने के लिए जिला प्रशासन जन शिकायतों पर गंभीरता से काम करते हैं। जिसका नतीजा आम जनता की सहूलियत के रूप में सामने आता है। बलिया जिला प्रशासन पर अब जिम्मेदारी होगी मंडल में इस प्रदर्शन को बनाए रखने और प्रदेश स्तर पर रैंकिंग में और भी ऊपर आने की।

Akash Kumar

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago