Categories: बैरिया

बलिया: महिला के साथ हुई रुपयों की लूट के मामले में पर्दाफाश, पुलिस ने 2 को दबोचा

बलिया की बैरिया पुलिस ने मंगलवार को दो लूटेरों को धर दबोचा। गत 20 नवंबर को एक महिला के साथ हुई रुपयों की लूट के मामले का बैरिया पुलिस ने सफल अनावरण किया। बैरिया के रहने वाले लालू यादव और साहब यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के साथ आठ हजार रुपए भी बरामद किए हैं।

बीते 20 नवंबर को रेवती थाना के नवका गांव की रहने वाली कल्याणी पत्नी स्व. संजय सिंह पूर्वांचल बैंक शाखा दलपतपुर से रुपए निकालने गईं थीं। बैंक से उन्होंने पंद्रह हजार रुपए की निकासी की। रुपए लेकर अपने घर जा रही कल्याणी देवी दलपतपुर चट्टी से रेवती जाने वाली सड़क पर दाल फैक्ट्री के पास पहुंची थीं। उसी वक्त दो बाइक सवार व्यक्तियों ने उनसे रुपए का बैग छीन लिया। इस मामले में कल्याणी ने बैरिया थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था।

इस मामले में अभियुक्तों की खोज में पुलिस की टीम लगाई गई थी। बैरिया के क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बदमाशों की खोजी हो रही थी। घटना के तीसरे दिन यानी आज पुलिस ने लालू यादव और साहब यादव को गिरफ्तार कर लिया। लालू यादव स्व. दिनेश यादव का बेटा है। साहब यादव सुदर्शन यादव का पुत्र है। दोनो अभियुक्त बैरिया थाना के दया छपरा के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के साथ आठ हजार रुपए भी बरामद किए हैं।

Akash Kumar

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago