बिल्थरारोड- घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, चोरों को पकड़ने में नाकम पुलिस

बिल्थरारोड –  उभांव थाना के कुण्डैल नियामतअली गांव के नहर से सटे नई कालोनी निवासी मोहम्मद फैज के घर का शुक्रवार को चोरों ने ताला तोड़कर जेवरात समेत लाखों का माल चोरी कर लिया। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।

इससे इलाके में हलचल मच गई.  खबर मिलते ही वाराणसी से घर पहुचे अहमद अरफात ने घटना की सूचना पुलिस दी. बता दें की  मोहम्मद फैज वाराणसी के लोहता बाजार में साड़ी लूम का कारोबार करते हैं और ईद के बाद से ही उनका पूरा परिवार मकान में ताला लगा वाराणसी रह रहा था.

इसी बीच बंद घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ चोर अंदर प्रवेश कर गए और मुख्य दरवाजे से सटे छोटे कमरे को खंगाला। पलंग के दीवान बाक्स को भी खोलकर तालाशी ली.

किचन से सिलेंडर व अन्य सामान समेट लिए. अंदर के कमरे में ताला लगी सिटकनी को लोहे की राड से तोड़ दिया और अंदर रखी आलमारी से करीब 25 हजार रुपये नकद, लगभग तीस हजार के चार अंगूठी व अन्य आभूषण, एक मोबाइल, इन्वर्टर, बैटरी, दुबई के महंगे कंबल व साड़ी समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान बटोर लिए.

इतना ही नहीं चोर जाते समय घर के बरामदे में खड़ी बाइक भी साथ लेते गए. शनिवार की सुबह पड़ोसियों ने मोबाइल फोन से चोरी की सूचना गृहस्वामी को दी तो सभी के होश उड़ गए.

फैज पुत्र अहमद अरफात ने बताया कि करीब साढ़े तीन लाख का सामान चोरी हुआ है. चोरों के गिरफ़्तारी के सवाल पर पुलिस के एक सूत्र ने बलिया खबर से बात करते हुए बताया की छानबीन जारी है लेकिन अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago