सांकेतिक तस्वीर
बलिया सदर कोतवाली पुलिस ने अश्लील वीडियो और अश्लील गानों को अपलोड करने और बेचने वाले वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। साथ ही संबंधित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया है।
पुलिस को इनके पास से चार लैपटाप, चार हार्डडिस्क ड्राइब व तीन अदद डाटा केबल बरामद हुआ है। मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि जनपद में अश्लील वीडियो व गानों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को सख्त निद्रेश दिए गए थे।
इसी बीच सिविल लाइन चौकी इंचार्ज व उपनिरीक्षक अजय यादव के नेतृत्व में टीम ने इंदू मार्केट में छापेमारी की। इस दौरान कुछ व्यक्ति टेबल लगा कर अश्लील वीडियो व गानों को डाउनलोड कर रहें थे।
पुलिस ने मौके से अक्षय वर्मा निवासी जेपी नगर उमरगंज, रोहित कुमार निवासी घुरहू नरायण का छपरा, सत्यम वर्मा निवासी जापलिनगंज बेदुआ व कोमल कुमार निवासी जगदीशपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।
वहीं इनका एक साथी भाग निकला। एसपी ने बताया कि बरामद लैपटापों को खोल कर सभी ड्राइव व फोल्डर को चेक किया गया तो उसमें अश्लील वीडियो व गाने काफी मात्रा में मौजूद मिले।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…