Categories: देश

बलिया- शादी में गाने की फरमाइश पूरी न करने पर विवाद, एक की मौत

बलिया- जिले के पकड़ी गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान गाने की फरमाइश को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गयी।

पुलिस अधीक्षक एस. पी. गांगुली ने आज यहां बताया कि पकड़ी थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में कल रात एक व्यक्ति के यहां बहू भोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

इस दौरान नृत्य का कार्यक्रम भी हो रहा था। गाने की फरमाइश को लेकर विवाद हुआ। इसी बीच, किसी ने गोली चला दी, जिसकी जद में आने से दिनेश प्रजापति नामक युवक की मौत हो गयी।

जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांगुली ने बताया कि इस मामले में मृतक दिनेश के भाई पिंटू प्रजापति ने चार लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दो आरोपियों सत्येंद्र सिंह व विश्वजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकरी के मुताबिक गांव के नागेन्द्र खरवार के घर पर आयोजित बहुभोज कार्यक्रम में नाते-रिस्तेदारों के साथ गांव के लोगों को भी बुलाया गया था। मांगलिक कार्यक्रम में डीजे बज रहा था तथा लोग भोजन कर रहे थे।

इसी बीच डीजे का गाना बदलने की बात को लेकर सत्येन्द्र सिंह तथा गांव के एक अन्य पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी हो गयी। विवाद बढ़ने लगा तो मौके पर दोनों गुटों के लोग पहुंचने लगे।

चूंकि नागेन्द्र के दरवाजे पर जगह कम होने के कारण एक टेंट आरोपितों के घर के सामने लगाया गया था। कुछ लोग विवाद शांत कराने में जुट गये। हालांकि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को दौड़ लिया।

जान बचाकर वह घर के अंदर भागे तो कुछ लोग उनके घर के बाहर इकट्ठा होने लगे। इसी बीच आरोपित अपने घर की छत पर चढ़कर फायरिंग करने लगे। भगदड़ होता देख दिनेश घर के लिये चल पड़ा।

इसी बीच चली गोली रास्ते से गुजर रहे दिनेश व रामचंद्र को लगी। इस घटना में दिनेश की मौके पर मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago